नरसिंहपुर के बिचुआ गांव में गन्ने के खेत से एक व्य

छिंदवाड़ा से आए मजदूर का गन्ने के खेत में मिली शव, मौत का रहस्य बना पहेली

Body of laborer from Chhindwara found in sugarcane field, death remains a mystery

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले के पलोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिचुआ में एक किसान के गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जिस पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, वहीं पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह माना है कि उसकी मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने की वजह से हुई होगी। 

गन्ने के खेत में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र में स्थित पलोहा थाना अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम बिचुआ में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के लोगो को पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव एक गन्ने के खेत में पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पलोहा पुलिस को दी गई ओर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू करते हुए मृतक के कपडों कि तलाशी ली जिसमें पुलिस को जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मोहनलाल उइके उम्र 40 वर्ष निवासी छिंदवाड़ा के रूप में हुई। 

जहरीले कीड़े के काटने से हुई मौत 

पुलिस को मृतक के पास से एक कीपैड मोबाइल भी मिला, जिसके माध्यम से परिजनों से संपर्क किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी जहरीले कीड़े के काटने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता नही लग सका है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच कि जा रही है। ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आंगे के कार्यवाही करने कि बात पुलिस कर रही है। 

यह भी पढ़ें:   मैहर में पेड़ कटाई के दौरान सड़क पर गिरे यूकेलिप्टस से युवती की मौत, 3 गंभीर घायल