बहराइच के नहर में नहाते समय डूबे 24 वर्षीय युवक का

बहराइच में नहर में डूबे युवक का शव बरामद, शराब के नशे में नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Body of Youth Recovered from Canal in Bahraich After Drowning Incident

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र आदर्श थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत औरहवा गांव के पास नहर में डूबे युवक का शव सोमवार को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि औरहवा दाखिला परगवाहा निवासी जुगनू उर्फ सत्यनारायण (24) पुत्र सिपाही रविवार शाम अपने मित्र श्रीराम पुत्र बाजे के साथ नहर में नहा रहा था। 

क्या है मामला ?

बताया जाता है कि दोनों ने शराब का सेवन किया हुआ था। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें श्रीराम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि जुगनू पानी में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश शुरू कराई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सोमवार को जुगनू का शव नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पंचनामा कर पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।मौके पर कानून व्यवस्था कायम है।

यह भी पढ़ें:    पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी विवाद, ‘एकता’ की तस्वीर से फिर बढ़ी सियासी हलचल