पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की सुनवाई टली

Bomb Threat to Patna Civil Court Delays Pappu Yadav Hearing

पटना (बिहार)। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराने का आदेश जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को जिला जज को एक ईमेल के माध्यम से कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

पप्पू यादव की टली सुनवाई, एक दिन और जेल में रहेंगे सांसद

मामले की सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने आगे की जांच शुरू कर दी है। वकील शिवनंदन भारती ने बताया कि, "हमें बताया गया है कि डिस्ट्रिक्ट जज के ईमेल एड्रेस पर बम की धमकी मिली है। इसके चलते, सांसद पप्पू यादव की ज़मानत याचिका पर अब कल से पहले सुनवाई नहीं हो सकती। मेरे क्लाइंट को एक और दिन जेल में बिताना होगा।"

1995 के एक मामले में शुक्रवार को हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार को उनके घर से 1995 के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पटना एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यह मामला पुराने भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया था, जिसे अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) से बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/supreme-court-clarifies-eros-final-authority-in-sir-process/132728

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वोटरों पर ईआरओ ही लेंगे अंतिम निर्णय