शहर के स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए एक राहत भ

ग्वालियर में लगेगा भव्य पुस्तक मेला, छात्रों को मिलेंगी सस्ती किताबें और यूनिफॉर्म

फाइल फोटो

ग्वालियर। शहर के स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए एक राहत भरी खबर है। ग्वालियर में जल्द ही एक भव्य पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य छात्रों को किफायती दरों पर शिक्षा से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना है।

मेले में किताब के साथ यूनिफार्म भी

यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले में स्कूली किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी बाजार से काफी कम दामों पर उपलब्ध होंगी। पुरानी किताबों के लेन-देन के लिए एक विशेष 'बुक बैंक' भी बनाया जाएगा, जहाँ छात्र अपनी पुरानी किताबें दे सकेंगे या जरूरत के अनुसार ले सकेंगे।

मेले के रूप-रेखा पर चर्चा

कलेक्टर रुचिका चौहान के दिशा-निर्देशों के बाद, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने मंगलवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में इस मेले के आयोजन का निर्णय लिया। बैठक में मेले की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई ताकि नए शिक्षण सत्र से पहले अभिभावकों को आर्थिक बोझ से राहत मिल सके। यह पहल उन परिवारों के लिए बेहद मददगार साबित होगी जो निजी स्कूलों की महंगी किताबों और यूनिफॉर्म के खर्च से परेशान रहते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/13-year-old-minor-gives-birth-to-dead-baby-in-ujjain/147282

उज्जैन में 13 साल की नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, परिजन मौन