छिंदवाड़ा। देहात पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ एक आर

स्कॉलरशिप के पैसे से खरीदी पिस्टल, दो आरोपी छात्र गिरफ्तार

स्कॉलरशिप के पैसे से खरीदी पिस्टल, दो आरोपी छात्र गिरफ्तार

Madhya Pradesh : छिंदवाड़ा। देहात पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बी-फर्मा का छात्र है। उसने पिछले साल मिली स्कॉलरशिप के पैसे से पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने पिस्टल बेचने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पिस्टल बेचने वाला आरोपी जो माह पहले एक हत्या मामले में नरसिंहपुर जेल से रिहा हुआ था। वह जमानत पर था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स कानून के तहत मामला दर्ज किया है। टीआई गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रोहना बाइपास से मोहनखेड़ा के गांव मेंमऊ के निवासी 23 वर्षीय अंकित को गिरफ्तार किया है। अकित के पास से एक पिस्तल जब्त की गई है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/business/the-reserve-bank-may-cut-the-repo-rate-by-025-percent-next-month/98264

Madhya Pradesh : जबलपुर। मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों संस्थागत वरीयता के नाम पर सिर्फ राज्ये के अभ्यार्थी को प्राथमिकता देने के नियम पर हाई कोर्ट ने बुधवार को नाराजगी जताई। कोर्ट ने नीट पीजी काउंसलिग रोकने के निर्देश देते हुए कहा, पचास फीसदी से अधिक के अधिक आरक्षण देना संविधान के खिलाफ है। यह अन्य राज्यों के छात्रों के साथ खुद मध्य प्रदेश के उन छात्रों के साथ भी अन्याय करती है, जो राज्य के बाहर एमबीबीएस कर चुके हैं।