लखनऊ में जनता दर्शन: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। जनता की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी प्रतिबद्धता के तहत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर प्रकरणों में पात्रता एवं नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
<blockquote lang="hi" dir="ltr">"सेवा धर्मः परमः श्रेयः, परहितं कर्तव्यं सर्वदा। दीनानामुपकारेण, हि जीवनं सम्पूर्णं भवेत्॥" सबकी सेवा, सबका सम्मान ही हमारा ध्येय है, इसी पावन ध्येय के साथ आज दिनांक 26 अक्टूबर, 2026 को आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे नागरिकों से आत्मीय भेंट व संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। @BJP4India @BJP4UP</p>— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) <a href="https://x.com/brajeshpathakup/status/2114613454829146252?ref_src=twsrc%5Etfw">October 26, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
इलाज, आर्थिक मदद और भूमि विवाद समेत पहुंचीं कई शिकायतें
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने चिकित्सा उपचार, आर्थिक सहायता, पुलिस कार्रवाई, राजस्व, भूमि विवाद, पारिवारिक समस्याओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की प्रकृति और संवेदनशीलता के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रता एवं निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: लखनऊ जनता दर्शन में केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश