हल्दी लगाते ही सांस फूलने लगी, बाजार में बिक रही मिलावटी हल्दी
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में मिलावटी हल्दी का मामला सामने आया है। बाजार में बिक रही नकली और केमिकल युक्त हल्दी के इस्तेमाल से दूल्हा-दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। हल्दी लगाने के कुछ समय बाद दोनों की सांस फूलने लगी और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
मिलावट की आशंका
जानकारी के मुताबिक शादी समारोह के दौरान हल्दी की रस्म में उपयोग की गई हल्दी में मिलावट होने की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि केमिकल मिश्रित हल्दी त्वचा एलर्जी, सांस लेने में परेशानी और संक्रमण जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है।
खुली व सस्ती हल्दी बेचने से बचने की सलाह
विशेषज्ञों ने लोगों को खुली और सस्ती हल्दी खरीदने से बचने की सलाह दी है। खाद्य विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है और बाजार से हल्दी के नमूने लेकर परीक्षण किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818