देवास। जिले में शराब ठेकेदार महेश मकवाना की खुदकुश

शराब कारोबारी की खुदकुशी मामले में आरोपी घूसखोर सहायक आबकारी आयुक्त सस्पेंड

शराब कारोबारी की खुदकुशी मामले में आरोपी घूसखोर सहायक आबकारी आयुक्त सस्पेंड

Madhya Pradesh : देवास। जिले में शराब ठेकेदार महेश मकवाना की खुदकुशी के 27 दिन बाद शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें महेश ने आरोप लगाया कि साहयक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित हर माह 7.50लाख रुपये घूस मांग रही हैं। इससे वह काफी तनाव में है और आत्महत्या कर रहा है। वीडियो के सामने आते ही राज्य सरकार ने कार्रवाई की और मंदाकिनी दीक्षित को निलंबित कर दिया। वाणिज्य कर विभाग ने कहा कि आरोप प्रथम दृष्टि में गंभीर लगते हैं और यह सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है।

निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय आबकारी  आयुक्त ग्वालियर रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। यह मामला प्रथम दृष्टि में गंभीर श्रेणी का है। देवास जिले के प्रभारी वाणिज्यक कर मंत्री जगदीश देवड़ा हैं, इसलिए उन्होंने इस मामले पर नजर रखते हुए सहायत आबकारी आयुक्त  पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/quran-recitation-announced-after-the-foundation-stone-laying-ceremony-of-babri/100277

Babri Masjid in Murshidabad : टीएमसी से निष्कासित विधायक और बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले विवादासद नेता हुमायूं कबीर ने कोलकाता में “गीता पाठ” के मद्देनजर ऐलान किया कि वे मुर्शिदाबाद में “कुरान पाठ” कराएंगे.