लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पा

लखनऊ में जनता दर्शन: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

UP Deputy CM Brijesh Pathak during Janata Darshan in Lucknow

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इलाज से लेकर जमीन विवाद तक, लोगों ने रखीं समस्याएं

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। किसी ने इलाज एवं आर्थिक सहायता की मांग रखी, तो किसी ने पुलिस कार्रवाई, राजस्व प्रकरण, भूमि विवाद और पारिवारिक समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। उपमुख्यमंत्री ने सभी की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी तथा प्रकरणों की प्रकृति के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और पारदर्शिता के निर्देश

कई मामलों में उपमुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने में संवेदनशीलता के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए। पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराया जाए तथा जरूरतमंदों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

यह भी पढ़ें: 2027 चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, बागी विधायक राकेश प्रताप समेत तीन नेता बीजेपी में शामिल