Mayawati : BSP प्रमुख मायावती ने मंगलवार को पूर्व

'सख़्त कानूनी कार्रवाई करें..', पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के विवादित बयान पर बोलीं BSP प्रमुख मायावती

'सख़्त कानूनी कार्रवाई करें..', पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के विवादित बयान पर बोलीं BSP प्रमुख मायावती

Mayawati : BSP प्रमुख मायावती ने मंगलवार को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के बयान की निंदा की है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ, के ताज़ा संकीर्ण व घृणित बयान के साथ-साथ यूपी व उत्तराखण्ड सहित अन्य और राज्यों में भी धर्म परिवर्तन, लव जिहाद जैसे नफरती नाम देकर तथा उसके विरुद्ध क़ानून को अपने हाथ में लेकर साम्प्रदायिक व जातिवादी द्वेष, वैमनस्य, अशान्ति, अराजकता एवं लोगों के जान-माल व मज़हब पर ख़तरा बन जाने का शरारती तत्वों का यह विषैला हिंसात्मक खेल अति-निन्दनीय.

BSP प्रमुख मायावती ने कहा कि ऐसे आपराधिक, अराजक व असामाजिक तत्व सभ्य व संवैधानिक सरकार के लिए खुली चुनौती और ख़तरा है. इन्हें शह व संरक्षण देने के बजाय सरकारें राज्य की करोड़ों जनता के हित व कल्याण को ध्यान में रखते हुए कानून का राज स्थापित करना सुनिश्चित करने के लिये ऐसे लोगों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई करें, यही व्यापक जन व देशहित में.

राघवेंद्र प्रताप सिंह का विवादित बयान

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था. सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के भवानीगंज थाना क्षेत्र के धनखरपुर गांव का है. उन्होंने कहा कि हमारे समाज की 2 लड़कियां वो ले गए, तुम मुसलमानों की 10 लड़कियां लाओ. 2 पे 10 से कम मंजूर नहीं है. जो यह ले के आएगा, उसके खाने-पीने और नौकरी का इंतजाम हम करेंगे. यह हमें पच नहीं रहा है, इसका बदला कुछ भारी होना ही होना है और ये मुल्ला मौलवी समझ लें.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/a-bus-carrying-labourers-caught-fire-in-jaipur-12-were-injured-and-2-died/95641