जौनपुर में कच्ची दीवार गिरने से भैंस और पड़वे की मौत, पशुपालक ने मांगा मुआवजा
जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुकर्णाकला गांव में शुक्रवार की देर रात कच्ची दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर एक भैंस और एक पड़वे की मौत हो गई। हादसे में पशुधन की क्षति होने से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रात दो बजे अचानक भरभराकर गिरी कच्ची दीवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकर्णाकला गांव निवासी दिलीप गौतम शुक्रवार को पशुओं को चराने के बाद घर के ओसारे में बांधकर सोने चले गए थे। रात करीब दो बजे अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से भैंस और पड़वे की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में हजारों रुपये का नुकसान
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचेशोरगुल सुनकर आसपास के पड़ोसी भी घटनास्थल पर जुट गए, लेकिन तब तक दोनों पशुओं की जान जा चुकी थी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में मायूसी छा गई। पशुधन की मौत से दिलीप गौतम को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है, ताकि नुकसान की भरपाई करने में कुछ राहत मिल सके।
यह भी पढे़ं: रायबरेली में खेत के रास्ते पर मिला 37 वर्षीय महिला का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका