बुलंदशहर। NH-34 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो ल

बुलंदशहर में NH-34 पर भीषण सड़क हादसा, दो ऑटो की टक्कर में 2 की मौत, 3 गंभीर

Emergency Response

बुलंदशहर। NH-34 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद क्षेत्र में सचिन होटल के पास NH-34 पर दो ऑटो आमने-सामने से जोरदार टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

दो की मौके पर मौत, तीन का इलाज जारी

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को गंभीर हालत में तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद NH-34 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही सिकंदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ऑटो हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: कानपुर में महिला से लाखों की लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार