राजनांदगांव जिले के ग्राम मनगट्टा में करीब 150 एकड

मनगट्टा में प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन, 150 एकड़ पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Bulldozer Action on Illegal Plotting Across 150 Acres in Mangatta

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम मनगट्टा में करीब 150 एकड़ जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर आज बुधवार सुबह बुलडोजर चलाकर निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।

कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। यहां बिना वैधानिक अनुमति के बड़े पैमाने पर कृषि भूमि का अवैध डायवर्सन कर प्लॉटिंग की जा रही थी। राजस्व विभाग की जांच के बाद अवैध रूप से बनाए गए रास्ते, प्रवेश द्वार और अन्य निर्माण को बुलडोजर से हटाया गया। बिना अनुमति अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।

प्लॉट खरीदने से पहले जांच की अपील

प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह के मामलों में शामिल लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी जमीन या प्लॉट की खरीद से पहले उसके दस्तावेज और वैधानिक अनुमति की जांच जरूर करें। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं आने वाले समय में ऐसी कार्रवाई और तेज होने के संकेत दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/animal-rights-groups-protest-stray-dog-killings-in-lahore/206349

लाहौर में आवारा कुत्तों को मारने पर भड़के पशु अधिकार संगठन