बैतूल नगर पालिका,राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने

बैतूल में चला बुलडोजर, कमानी गेट इलाके में 50 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए

बैतूल ।। बैतूल में आज बुधवार जिला प्रशासन ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण कारियों पर बुलडोजर चलवाकर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्यवाही शहर के कमानी गेट और गौठाना इलाके में सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया गया। बैतूल नगर पालिका,राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान 50 से अधिक कच्चे और पक्के अतिक्रमणों को हटाया गया।

जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने दिए थे नोटिस 

बैतूल प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण कारियों को नोटिस और चेतावनी देने के बावजूद जब इन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया तो जिला प्रशासन ने आज सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। फिलहाल क्षेत्र में प्रशासन की निगरानी जारी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहने के संकेत दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ेंः   बिहार: 11 महीने से लापता पत्नी-बेटे की तलाश में भटक रहा पित , आत्मदाह की कोशिश