लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा बाजार में सोमवार-मंगल

मीर्जापुर में लाखों के सोने-चांदी के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ, CCTV का DVR भी ले गए चोर

Burglars Loot Jewelry Shop in Barandha Bazar, Decamp with DVR

मीरजापुर (उत्तर प्रदेश)। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा बाजार में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने आभूषण व बर्तन की दुकान में लगे शटर व चैनल का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण को पार कर दिया। इतना ही नहीं चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काटकर डीवीआर भी साथ में उठा ले गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय, चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गए। चोरी की घटना सुनते ही बाजार वासियों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

 CCTV का कनेक्शन काटकर घटना को दिया अंजाम

बताया गया कि बरौधा बाजार निवासी लालचंद सोनी के पुत्र पंकज सोनी की आभूषण एवं बर्तन की दुकान के शटर और चैनल का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन को काटकर डीवीआर निकाल लिया। चोर दुकान के पीछे की ओर टूटी आलमारी और गहनों के खाली डिब्बे भी छोड़ कर चले गए। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

चोरी की घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित लालचंद सोनी ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय का कहना है की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम