मदुरै जिले में दो बसों की आपस में जोरदार टक्कर हो

तमिलनाडु: मदुरै दो बसों की आपसी टक्कर में 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 42 घायल

File Photo

मदुरै: सोमवार सुबह तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक निजी बस और सरकारी बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि बच्चों समेत 42 अन्य घायल हो गए।

बस ड्राइवर ने खो दिया था नियंत्रण

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, निजी बस चेन्नई से मार्तंडम के लिए रवाना हुई थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। मदुरै पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना कोट्टमपत्ती के पास वंडीनगर के पास चार लेन वाले राजमार्ग पर हुई। निजी बस चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई। इस दौरान मदुरै से तिरुचिरापल्ली जा रही सरकारी बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

घायलों को पास के ही अस्पताल में कराया गया भर्ती 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि निजी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सरकारी बस पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोट्टमपत्ती पुलिस और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों बसों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि चार पुरुषों और एक महिला समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के बयान के अनुसार, बच्चों समेत कुल 42 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है। 

(एएनआई)

ये भी पढे़ं- पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, सख्त जांच, संपत्ति जब्ती और तय समय में कार्रवाई की मांग