मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रसायनी पुलिस स्टेशन क्षे

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्री बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Bus catches fire on Mumbai-Pune Expressway

रायगढ़, महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रसायनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के भाटन के पास एक यात्री बस में आग लग गई। बस में 14 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बस से बाहर निकल आए और उनका सामान भी सुरक्षित बताया जा रहा है।यह घटना उस समय हुई, जब बस मुंबई से पुणे जा रही थी। बस चालक ने पुलिस को बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, इंजन के अधिक गर्म होने की वजह से आग लगी। आग लगने से बस को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा मामले में सीबीआई को नोटिस जारी किया, संपत्ति हस्तांतरण पर रोक जारी