गया के भूसुंडा इलाके में व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप

गया में सीएम के आगमन से पहले व्यवसायी से मारपीट और 15 लाख की लूट, दुकान में तोड़फोड़

Businessman Beaten and 15 Lakhs Looted in Gaya

गया (बिहार)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गया आगमन से पहले भूसुंडा इलाके में व्यवसायी से मारपीट और करीब 15 लाख रुपये लूटने का आरोप सामने आया है। गया-फतेहपुर रोड स्थित जय श्री विष्णु एंड कंपनी के व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता ने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत दी है।

दुकान में तोड़फोड़

व्यवसायी के अनुसार, कुछ लोग उनकी दुकान में पहुंचे और रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और दुकान में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि इस दौरान नोट गिनने वाली मशीन, प्रिंटर और मुख्य गेट का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। व्यवसायी ने दुकान में रखे करीब 15 लाख रुपये भी ले जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत में शाम करीब 5:40 बजे दोबारा दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। व्यवसायी ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच, रकम बरामदगी और सुरक्षा की मांग की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल लूट और अन्य आरोप पीड़ित के आवेदन पर आधारित हैं।

यह भी पढ़ें:   झालावाड़ में बस स्टैंड के पास युवक पर तलवार से हमला, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन