MP News : इंदौर। यहां सड़क पर जा रहे कारोबारी को ह

इंदौर में राह चलते कारोबारी को हार्ट अटैक, स्कूटर का पंचर सुधरवाने जा रहे थे, अचानक गिरे

इंदौर में राह चलते कारोबारी को हार्ट अटैक, स्कूटर का पंचर सुधरवाने जा रहे थे, अचानक गिरे

MP News : इंदौर। यहां सड़क पर जा रहे कारोबारी को हार्ट अटैक आ गया और पल भर में उनकी मौत हो गई। वे स्कूटर पंक्चर होने पर धक्का देकर ले जा रहे थे। तभी अचानक गिर पड़े, फिर उठ नहीं सके। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मालूम हो कि सोमवार सुबह 11 बजे जनता क्वार्टर के विनीत कुचेकर(27) अपनी स्कूटर की पंक्चर को ठीक कराने जा रहे थे। रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ गई तो गाड़ी को स्टैंड कर ही रहे थे कि वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। सीपीआर दी गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। तब परिवार को सूचना दी गई।

उन्हें तुरंत नजदीक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। मौत का कारण हाई अटैक होना बताया जाता है। इधर, मृतक का छोटा भाई मयंक ने बताया, विनीत पूरी तरह स्वस्थ था। हृदय रोग या डायबीटीज जैसी कोई बिमारी नहीं थी। विनीत ने बीटेक किया और पुणे में एक बड़ी कंपनी में नौकरी कर रहे थे। जिसे छोड़कर पिता के साथ पापर्टी का व्यवसाय़ कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bamboo-cultivation-will-improve-the-fate-of-farmers/99616

MP News : जबलपुर। देश में बांस की मांग लगातार बढ़ रही है। एसएफआरआई के वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश में बांस की खोती की अच्छी संभावना है। मप्र देश का सबसे बड़ा बांस का वन क्षेत्र है। प्रदेश के 11 क्लाइमेट जोन के 18 जिले में बांस की सबसे अच्छी बेम्बूसा बालकुआं की प्रजाति मिली है।