दरिंदे ने गाय की बछिया के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर भड़के ग्रामीण; आरोपी पर मुकदमा
बिजनौर {उत्तर प्रदेश}: पशुशाला में दरिंदे ने गाय की बछिया संग किया दुराचार, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर देख गुस्से में ग्रामीणों ने दरिंदे के खिलाफ थाने में दी तहरीर। पुलिस ने आरोपी दरिंदे के खिलाफ किया केस दर्ज। दरअसल बिजनौर जनपद के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर दमीपुर,में आरोप है कि अनुज कुमार पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम इस्माइलपुर दमीपुर,ने पशु शाला में घुसकर बछिया के साथ दुष्कर्म/यौन कृत्य किया गया।
गौ सेवकों ने आरोपी को मौके पर पकड़ा
गौ सेवकों द्वारा आरोपी को मौके पर पकड़ा गया घटना से संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग भी किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर जीव दया संत वाटिका ट्रस्ट के गौ सेवक/कार्यकर्ता थाना बढ़ापुर पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के लिए आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
आरोपी के भाई पर धमकी देने का आरोप
आरोपी अनुज कुमार के भाई अरुण पर गौ सेवक को ने धमकी दे देने का आरोप लगाया है। गो सेवकों ने बताया कि आरोपी का भाई अरुण कुमार द्वारा गौ सेवक को गंभीर परिणाम भुगतने व जान से मारने की धमकी देकर भयभीत किया जा रहा है। इससे गौ सेवकों एवं ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
पशु चिकित्सकीय जांच की मांग
फिलहाल कार्यकर्ताओं ने आरोपी और आरोपी के भाई के खिलाफ थाने में तेरी देकर कार्यवाही की मांग की है और प्रभावित बछिया का तत्काल पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाए व आवश्यक चिकित्सकीय/वैज्ञानिक साध्य सुरक्षित कराए जाने का अनुरोध किया है। तो वहीं दरिंदे की वारदात के बाद, ग्रामीणों में आक्रोश है और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की
लोगों का कहना है कि ऐसी वैसी दरिंदे से समाज को बहुत बड़ा खतरा है ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वायरल वीडियो में आरोपी साफ तौर पर गाय की बछिया के साथ दरिंदा दुराचार करता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: कासगंज रोड पर ट्रक और रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत, दोनों चालक समेत कई यात्री घायल