काशी दर्शन से लौटते समय मिर्जापुर में कार और ट्रक

काशी दर्शन से लौटते समय दर्दनाक हादसा, मिर्जापुर में ट्रक से टकराई कार; पति-पत्नी की मौत, 4 घायल

काशी दर्शन से लौटते समय कार-ट्रक में टक्कर

मिर्जापुर,(उत्तर प्रदेश)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में देर रात करीब 2 बजे NH-135 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लहुरियादह के पास RBS ढाबा, भेसोड़ बालाय पहाड़ के ऊपर मिर्जापुर से हनुमाना जाने वाली लेन में खड़ी ट्रक संख्या UP 67AT0054 में पीछे से तेज रफ्तार अर्टिगा कार संख्या MP 21 ZD 7405 जा घुसी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार दो मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए। 

काशी विश्वनाथ के दर्शन करके वापस लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग काशी विश्वनाथ वाराणसी के दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही ड्रमंडगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कटर से कार को काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज भी मौके पर मौजूद रहे।

मृतक दंपति के दो बच्चे पूरी तरह सुरक्षित

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विकास पुत्र धानू ताम्रकार (35 वर्ष) निवासी बरही, थाना बरही, जिला कटनी, मध्य प्रदेश, सोनम ताम्रकार पत्नी विकास (31 वर्ष) दोनों पति-पत्नी थे। इसके अलावा मृतक दंपति के दो बच्चे शिवांश (4) और रुद्र (करीब डेढ़ वर्ष) कार में सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

अन्य घायल CHC लालगंज में भर्ती

चार अन्य घायल CHC लालगंज में भर्ती है, जिनमें हीरालाल पुत्र अवंती (23) निवासी चिड़िया, थाना बड़ाई, जिला कटनी, म0प्र0, हिमांशु पुत्र लखन लाल ताम्रकार (27), निवासी उचेहरा, थाना उचेहरा, जनपद सतना, म0प्र0, सक्षम पुत्र प्रहलाद ताम्रकार (17) निवासी नागौध, थाना नागौध, जिला सतना, म0प्र0 और राधा पत्नी प्रहलाद (40) निवासी नागौध, थाना नागौध, जिला सतना, म0प्र0 शामिल है। सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से सीएचसी लालगंज अस्पताल भिजवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे कटनी से पहुंच गए हैं।

ट्रक व कार पुलिस के कब्जे में

वहीं पुलिस ने ट्रक व कार को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक का नाम-पता अज्ञात है। दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः पी.वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘एक राजनेता की यात्रा’ प्रदर्शनी का उद्घाटन