नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में NH-45 पर कार अ

नरसिंहपुर में NH-45 पर कार खाई में पलटी, एक युवक घायल

Car Overturns in Gorge on NH-45 in Narsinghpur, One Injured

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित NH- 45 पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया । जहा एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर गहरी खाई में पलट गई, जिसमें एक युवक को चोट आई है बाकी अन्य लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

इंदौर से जबलपुर जा रही कार खाई में पलटी, स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर

जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि कार इंदौर से जबलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर गहरी खाई में जाकर पलट गई । जिसके बाद जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना का पता लगा तो वह घटनास्थल पहुंचे और वाहन के अंदर से घायलों की स्थिति को देखते हुए तुरंत बाहर निकाला। 

पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों की मदद से सीधा किया गया वाहन

स्थानीय तेंदूखेड़ा पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाने की कवायद की लेकिन घायलों के द्वारा कहा गया कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। वही इस घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानिक ग्रामीणों की मदद से वाहन को सीधा किया गया। 

हादसे में एक युवक घायल, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया है कि कार सवार लोग इंदौर से जबलपुर जा रहे थे इसी दौरान का अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गई। घटना में एक युवक को चोट है जिसे अस्पताल भिजवाया जा रहा है । वहीं पुलिस ने कहा है कि घटना किन कारणों से हुई है इसकी जांच कि जा रही है । 

यह भी पढ़े:   नरसिंहपुर में NH-45 पर दर्दनाक हादसा, भारी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत