CBI ने SECR भिलाई के सीनियर DME को रिश्वत लेते पकड़ा, घर से 77 लाख कैश और जेवर बरामद
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (IRSME) के एक अधिकारी को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), भिलाई में सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (DME) के पद पर कार्यरत हैं।
रुके बिल पास कराने के बदले मांगी थी ₹2 लाख रिश्वत
CBI ने 13 अगस्त को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि SECR, भिलाई के सीनियर DME ने शिकायतकर्ता के रुके हुए बिल पास करने के बदले ₹2 लाख की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद आरोपी शिकायतकर्ता से ₹1 लाख की रिश्वत लेने को तैयार हो गया। ऐसे में CBI ने 3 अगस्त को जाल बिछाकर SECR भिलाई के आरोपी सीनियर DME को रिश्वत की राशि के आंशिक भुगतान के रूप में ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। यह रिश्वत की राशि एक दलाल के माध्यम से ली गई थी जिसने आरोपी के कहने पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली थी।
घर और दफ्तर की तलाशी में ₹77 लाख नकद बरामद
आरोपी के रायपुर और भिलाई स्थित घर और ऑफिस में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग ₹77 लाख नकद और करीब ₹14 लाख कीमत के गहने मिले। SECR, भिलाई के सीनियर DME को 14 अगस्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। (इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: शराब तस्करी के मामले में दोषी को हुई दो साल की सजा, 50 हजार रुपये लगा जुर्माना