बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा विभाग में हुए

CBI का बड़ा एक्शन, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेड, अमेठी पहुंचीं 8 टीमें

अमेठी पहुंची सीबीआई की टीम

अमेठी: उत्तर प्रदेश में सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई की टीम प्रदेश के कई जिलों में रेड कर रही है। उसी क्रम में सीबीआई की 8 टीमें आज अमेठी पहुंची। सीबीआई बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा विभाग में हुए सात करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की जांच कर रही है।

सीबीआई की डीआईजी के नेतृत्व में रेड

सीबीआई की टीमें मामले में शामिल लोगों से जिले के अलग-अलग इलाकों में जाकर पूछताछ की। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में सीबीआई की रेड जारी है। ये पूरी कार्रवाई सीबीआई की डीआईजी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में की जा रही है।

शिक्षा विभाग में हुआ 7 करोड़ का घोटाला 

दरअसल, अमेठी के बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा विभाग में सात करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ था, जिसे लेकर गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पूरे मामले को हाल ही में सीबीआई ने टेकओवर किया था। मामले की जांच के लिए सीबीआई की आठ टीमें आज अमेठी पहुंची, जहां उन्होंने जिले के लोधवरिया, पूरे यदुराम पांडेय समेत आठ गांवों में जाकर मामले में शामिल लोगों से पूछताछ की।

लखनऊ, प्रतापगढ़, कुशीनगर और अयोध्या में भी रेड

सीबीआई की टीम गौरीगंज कोतवाली भी पहुंची, जहां उन्होंने एसएचओ से मामले की जानकारी ली। इसी मामले में सीबीआई की अन्य टीमें लखनऊ, प्रतापगढ़, कुशीनगर और अयोध्या में भी छापेमारी रेड की। दरसअल, बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात कर्मचारियों ने बड़े स्तर पर पैसों का हेरफेर किया और कई शिक्षकों के खाते में पैसे भेजे। मामला उजागर होने के बाद लेखाधिकारी की तहरीर पर गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।