Twisha Sharma death case: सीबीआई ने भोपाल के अस्पताल में ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की मेडिकल जांच कराई
भोपाल: मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने ट्विशा के पति और अभियुक्त समर्थ सिंह को मेडिकल जांच के लिए भोपाल ले आई। अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद समर्थ सिंह को अपने साथ गाड़ी में लेकर सीबीआई तुरंत चली गई। बताया जाता है कि समर्थ सिंह को जल्द ही अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है सीबीआई
गौरतलब है कि इससे पहले सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए उन्हें लेकर भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस लेकर गई थी। पूरे मामले में गिरिबाला सिंह को सीबीआई आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है।
ट्विशा के परिजनों ने पुलिस की जांच पर उठाए थे सवाल
ट्विशा शर्मा के परिजनों ने घटना के बाद से ही भोपाल पुलिस की जांच पर सवाल उठा रहे थे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के प्रति नरम रवैया अपना रही है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। वहीं, मामले में सुप्रीम कोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने और हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद पूरा रुख बदल गया।
आज कोर्ट में पेश कर सकती है सीबीआई
अब सीबीआई की एंट्री के बाद इस मामले में डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड, फॉरेंसिक रिपोर्ट और कथित प्रताड़ना से जुड़े पहलुओं की दोबारा जांच की जा रही है। वहीं, गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी से पूरे मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। बताया जाता है कि सीबीआई अब ट्विशा के पति समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें- होर्मुज़ स्ट्रेट और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते के करीब पहुंचा अमेरिका
यह भी पढ़ें- US का ईरान पर बड़ा एक्शन, 'शैडो ऑयल इकॉनमी' पर बढ़ाया प्रतिबंध