विकासनगर के मटक माजरी से एक हैरान कर देने वाला वीड

सीसीटीवी में कैद हुई लापरवाही; खुद-ब-खुद चलकर नहर में समाई स्कॉर्पियो

Uttarakhand

देहरादून:  विकासनगर के मटक माजरी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ पार्किंग में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार देखते ही देखते शक्ति नहर में समा गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह चालक की एक छोटी सी चूक गाड़ी पर भारी पड़ गई।

ढलान पर खड़ी थी स्कॉर्पियो

जनपद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र स्थित मटक माजरी से सामने आए इन सीसीटीवी दृश्यों को देखिए। यहाँ रिवर व्यू रिसोर्ट की पार्किंग में खड़ी यह स्कॉर्पियो अचानक नहर की तरफ बढ़ने लगती है। बताया जा रहा है कि चालक गाड़ी को बिना हैंडब्रेक लगाए ही उतर गया था, जिसके बाद ढलान होने के कारण कार खुद-ब-खुद चल पड़ी और सीधे शक्ति नहर में जा गिरी।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

शाम लगभग 4:00 बजे हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद भी पानी के तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी, जिसके चलते अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है।

कल फिर होगा रेस्क्यू

अब कल सुबह दोबारा गाड़ी को खोजने और निकालने की कार्रवाई की जाएगी। सुखद पहलू यह रहा कि सीसीटीवी में दिख रही इस घटना के वक्त गाड़ी के अंदर कोई सवार नहीं था।

यह भी पढ़े: प्रतीक यादव का पुराना पोस्ट फिर चर्चा में

https://www.primenewsnetwork.in/state/prateek-yadav-old-post-goes-viral-again/204188