West bengal : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की त

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले केद्रीय बल की धमक

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले केद्रीय बल की धमक

West bengal : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही मार्च के शुरू में ही केंद्रीय बल की 480 कपंनी आ धमकेगी। केंद्रीय बलों की तैनातगी मतदान के दिन होगी। सूत्रों के मुताबिक, 23 फरवरी को उच्चस्तरीय बैठक में चुनाव में केंद्रीय बलों की जरूरत, उनकी तैनातगी, चुनाव के चरणों के बारे में अहम चर्चा होगी। 

केंद्रीय बल कितने उपलब्ध होगे, उसके आधार पर यह यह तय किया जाना संभव होगा कि चुनाव कितने चरण में होंगा और फिर कितने चतण में चुनाव होगा, उसके आधार पर केंद्रीय बल की मांग की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय बल की 240 कंपनी एक मार्च को पश्चिम बंगाल पहुंचेगी। उसके बाद केंद्रीय बल की 280 कंपनी 10 मार्च को यहां पहुंचेगी। 

पहली दफा 1 मार्च को सीआरपीएफ की 110 कंपनी, बीएसएफ की 55 कंपनी, सीआईएसएफ की 21 कपंनी, आईटीबीपी की 27 कंपनी और एसएसबी की 27 कंपनी यहां पहुंचेगी। दूसरी तफा 10 मार्च को सीआरपीएफ की 120 कंपनी, बीएसएफ की 65 कंपनी, सीआईएसएफ की 16 कंपनी, आईटीबीपी की 20 कंपनी और एसएसबी की 19 कंपनी यहां आएगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-will-surrender-again-rahul-gandhi-said-after-the-us-court/144901