मटेरा थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना का

बहराइच में चैन स्नैचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

Chain Snatching Case Busted in Bahraich, Accused Shot in Leg, Arrested

बहराइच {उत्तर प्रदेश}: मटेरा थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। देर रात स्वॉट टीम और मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

शातिर बदमाश गिरफ्तार, हथियार और सामान बरामद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश की पहचान फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने लूटा गया मंगलसूत्र, चोरी की बाइक और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

देर रात हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

चैन स्नैचिंग की घटना के बाद पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान देर रात स्वॉट टीम और मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम का बदमाशों से सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फुल्ली उर्फ तूफान के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और अन्य सामान भी बरामद किया।

लूटा हुआ मंगलसूत्र और चोरी की बाइक बरामद

पुलिस की कार्रवाई में चैन स्नैचिंग की घटना से जुड़ा लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद हुआ है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक मिलने के बाद पुलिस अब बाइक के संबंध में भी जांच कर रही है। बरामदगी के आधार पर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

मुठभेड़ के दौरान आरोपी का साथी असलम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में आसपास के इलाकों में सघन अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बाल यौन शोषण सामग्री मामले में NHRC का कड़ा रुख, मेटा की संपादकीय और प्रकाशक भूमिका पर उठाए सवाल