चंदौली में केक खराब होने पर विवाद, बेकरी दुकानदार से मारपीट-तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार
चंदौली (उत्तर प्रदेश)। सकलडीहा कस्बे में केक खराब होने की बात को लेकर बेकरी दुकानदार से गाली-गलौज, मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में सकलडीहा पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम नागेपुर निवासी बेकरी दुकानदार राज चौरसिया की दुकान पर ग्राम सिरोहूपुर निवासी अमित राजभर उर्फ मोनू पुत्र अमरदेव राजभर पहुंचा था।
केक खराब होने पे हुई विवाद
केक खराब होने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अमित राजभर ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा दुकान में तोड़फोड़ की। मामले में वादी की तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0 177/2026, धारा 115(2), 352, 351 और 324(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
संज्ञेय अपराध करने का किया प्रयास
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को करीब 3:50 बजे आरोपी को पूछताछ के लिए थाना स्थानीय पर बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी कथित रूप से तेज आवाज में बोलते हुए संज्ञेय अपराध करने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह फौजदारी पर आमादा (मारपीट, लड़ाई-झगड़ा या हिंसा करने पर उतारू) रहा।
आरोपी गिरफ्तार
शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित संज्ञेय अपराध को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपी अमित राजभर उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र निषाद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह व हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा की गई।
यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी से ठगी का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद