गोवंश वध के लिए ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, दो गोवंश और मोटरसाइकिल बरामद
चंदौली (उत्तर प्रदेश)। इलिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोवंशों को वध के लिए ले जाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो गोवंश, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, 100 रुपये नकद और एक पर्स बरामद किया है।
इलिया-धरौली मार्ग पर बरांव मोड़ के पास की गई घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष इलिया चंदन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम बरांव से दो गोवंशों को पैदल ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलिया-धरौली मार्ग पर बरांव मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
बिहार के कैमूर भभुआ के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयूष कुमार (23) पुत्र हरिमंगल राम और शिवकुमार (22) पुत्र दीनाराम के रूप में हुई है। दोनों ग्राम भेवार, थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल संख्या UP67AH8412, दो मोबाइल फोन, 100 रुपये नकद और एक पर्स भी बरामद किया।
गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर इलिया थाने में मु0अ0सं0 82/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक असगर, उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय, कांस्टेबल सूरज पटेल और कांस्टेबल शिवम सिंह शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 तमंचे और उपकरण के साथ दो गिरफ्तार