पटियाला में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हंगामा, बुजुर्ग व्यक्ति ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
Punjab : पटियाला में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब नगर निगम की टीम ने कब्जे वाली जमीन पर कार्रवाई की. यह जमीन पिछले 60 वर्षों से एक बुजुर्ग व्यक्ति के कब्जे में थी, जिन्होंने जमीन से बेदखली की कोशिश का विरोध करते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा किया. बुजुर्ग का दावा है कि उक्त जमीन पर स्टे ऑर्डर लगा हुआ है और नगर निगम की टीम उन्हें जबरदस्ती हटाकर जमीन पर कब्जा करना चाहती है. मौके पर नगर निगम और पीड़ित पक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली.
इस मामले को लेकर जब नगर निगम पटियाला के सचिव सुरजीत सिंह चीमा से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जमीन वर्ष 2023 में नगर निगम के नाम पर ट्रांसफर हो चुकी है. उन्होंने कहा, हम केवल इस जमीन पर अपनी मालिकी का बोर्ड लगाने आए थे. अगर किसी के पास इस जमीन से जुड़े वैध दस्तावेज हैं तो वह माननीय नगर निगम कमिश्नर से संपर्क कर अपना पक्ष रख सकते हैं. फिलहाल, मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि वे कानूनी प्रक्रिया के तहत ही आगे की कार्रवाई करेंगे.
रिपोर्ट - सुखमीत सिंह, संवाददाता, पटियाला
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/aap-leader-sanjay-singh-was-put-under-house-arrest-climbed-the-gate-and-met-far/46519