चारधाम हेली यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में य

ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और हाईटेक बनी चारधाम हेली यात्रा

Pushkar Singh Dhami

देहरादून। चारधाम हेली यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में यूकाडा का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (ICCCC) अहम भूमिका निभा रहा है। देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में स्थापित इस आधुनिक सेंटर से खराब मौसम के दौरान भी हेली सेवाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

छह सदस्यीय टीम रख रही हर उड़ान पर नजर

आईसीसीसीसी में डीजीसीए, आईएमडी और यूकाडा की छह सदस्यीय टीम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के साथ समन्वय बनाकर हर हेली ट्रिप की निगरानी कर रही है। सभी प्रमुख रूटों पर लगाए गए पीटीजेड कैमरों के जरिए हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग और टेकऑफ पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सीएम धामी के निर्देश पर लागू हुई तकनीक

यूकाडा के सीईओ Ashish Chauhan ने बताया कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर चारधाम यात्रा को तकनीक के जरिए अधिक सुरक्षित बनाया गया है। डीजीसीए के निर्देश पर सहस्त्रधारा और सिरसी में आईसीसीसीसी सेंटर स्थापित किए गए हैं।

मौसम और विजिबिलिटी के आधार पर मंजूरी

डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि हेलीकॉप्टर शटल सेवा को मौसम और विजिबिलिटी की स्थिति का आकलन करने के बाद ही अनुमति दी जा रही है। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है और जोखिम को कम किया जा रहा है। यूकाडा के मुताबिक 22 अप्रैल से अब तक 21 हजार से अधिक श्रद्धालु हेली सेवा के जरिए चारधाम यात्रा कर चुके हैं। फाटा, गुप्तकाशी और सिरसी से संचालित शटल सेवा के माध्यम से 17,976 यात्रियों ने यात्रा की, जबकि चार्टर्ड सेवा से 3,974 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

ऑनलाइन बुकिंग में नहीं मिला फ्रॉड का मामला

यूकाडा ने दावा किया है कि पोर्टल के जरिए हो रही ऑनलाइन बुकिंग में अब तक किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायत सामने नहीं आई है।

बाइट

डॉ. आशीष चौहान, यूकाडा सीईओ।

यह भी पढ़े: मायावती ने कानून व्यवस्था पर घेरा

https://www.primenewsnetwork.in/state/mayawati-questions-law-and-order-situation/203853