गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के सेमरदरी गांव में करैत सां

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में करैत सांप के डसने से युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सतर्कता अपील

Chhattisgarh: Youth Dies After Krait Snake Bite in GPM District

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)। मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरदरी (बगैहा) में करैत सांप के डसने से विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो समुदाय के एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमरदरी निवासी 30 वर्षीय बुद्धू सिंह पण्डो, पिता भारत सिंह, अपने घर में जमीन पर सो रहा था। तड़के करीब तीन बजे उन्हें जहरीले करैत सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने डायल-112 की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बारिश में सतर्क रहने की अपील

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दौरान करैत सहित अन्य विषैले सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लोगों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने, जमीन पर सोने से बचने तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:   समस्तीपुर में ईंट लदे ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर, महिला की मौत और 4 घायल