कोलकाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चि

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा - राज्य के पुलिस अधिकारी बम का आतंक खत्म करें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा - राज्य के पुलिस अधिकारी बम का आतंक खत्म करें

कोलकाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के आला पुलिस अधिकारियों के कार्यकलापों के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि राज्य के पुलिस अधिकारी बम का आतंक खत्म करें। पुलिस अधिकारियों को किसी भी सूरत में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वोट कराने बाबत तमाम व्यवस्था करने के लिए माहौल और स्थिति तैयार करनी होगी। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग का फुल बेंच दो दिन के कोलकाता दौरै पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कोलकाता दौरे के पहले दिन राजनीतिक पार्टियों से साष अलग-अलग बैठक करने के बाद राज्य के एडीजी, डीएम, एसपी, सीपी के साथ बैठक की।

सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ने डीएम, एसपी, सीपी से पूछा कि राज्य में इतने बम क्यों हैं और कहां से आते है। बम विस्फोट की घटना क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि निर्देश का पालन नहीं हो रहा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों में भय पैदा किया जा रहा है। भय पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं नहीं रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का स्पष्ट संकेत दिया कि निर्देश का पालन होने पर किसी को भी नही बख्शा जाएगा। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एडीजी (ला एंड आर्डर) विनीत गोयल से पूछा कि पश्चिम बंगाल में नारकोटिक्स सलाहकार बोर्ड क्यों नहीं है। उन्होंने आरबीआई, एयरपोर्ट और सीमा शुल्क के अधिकारियों को भी चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/opposition-protests-in-parliament-over-west-asia-crisis/148229