मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा हिंदू विरोध होने

महानगर में बनेगा भव्य दुर्गा मंदिर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 29 दिसबर को करेगी शिलान्यास

Chief Minister will lay the foundation stone of a Durga temple on December 29

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा हिंदू विरोध होने का लगातार अरोप लगाती रही, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नए-नए मंदिर बनाकर हिंदुओं को रिझाने में उससे उन्नीस नहीं पड़ रही हैं। दीघा में जगन्नाथ मंदिर बनवाने के बाद वे कोलकाता के न्यू टाउन में दुर्गा मंदिर बनवाने जा रही हैं। वे 29 दिसंबर को उस मंदिर का शिलान्यास करेंगी।

दुर्गा मंदिर के परिसर में बनाए जाएंगे अलग-अलग कई मंदिर

जानकारों के मुताबिक देश भर में कोलकाता का काली मंदिर जाना जाता है। मुख्यमंत्री कोलकाता में ऐसा दुर्गा मंदिर बनवाने जा रही है जो देश भर में जाना जाने लगे। दुर्गा मंदिर के परिसर में अलग-अलग कई मंदिर बनाए जाएंगे जिनमें गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती और कई देवी-देवताओं की प्रतिमा रहेंगी और उनके मंदिर को उन्हीं के नाम से जाना जाएगा।

जगन्नाथ मंदिर बनने के एक साल के भीतर एक करोड़ से अधिक लोगों ने किए दर्शन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समुद्र तट दीघा में ओडिसा के पूरी के जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर जगन्नाथ मंदिर बनवाया है। दीघा पहले से पर्यटन स्थल है ही, अब तीर्थस्थल भी हो गया है। जगन्नाथ मंदिर बने एक साल भी नहीं हुआ, वहां एक करोड़ से भी ज्यादा लोग मंदिर हो आए हैं। जानकारों का कहना है कि कोलकाता आने वाले लोग काली घाट और दक्षिणेश्वर मंदिर जाते है। अब दुर्गा मंदिर का भी दर्शन करेंगे। न्यू टाउन कोलकाता का नया हिस्सा है और वह बस रहा है। कोलकाता में दुर्गा मंदिर की कमी है, न्यू टाउन में वह पूरा हो जाएगा।

यह भी पढे़ं: https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-mp-saugata-roy-lashed-out-bihar-bjp-leader-and-union-minister-giriraj-singh/102827

बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बरसे टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत राय