रीवा जिले में चोरहटा पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के

रीवा: चोरहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 किलो गांजा और लग्जरी कार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मामले पर बयान देती पुलिस

रीवा (मध्य प्रदेश)। नशा मुक्ति अभियान के तहत आईपीएस आलोक वर्मा के नेतृत्व में चोरहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 80 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से एक लग्जरी फोर व्हीलर वाहन भी बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई

रीवा आईजी गौरव राजपूत और एसपी डॉ. गुरु करण सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगावत आईपीएस CSP आलोक वर्मा के नेतृत्व में चोरहटा पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग 80 किलो गांजा बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने एक लग्जरी फोर व्हीलर वाहन भी जब्त किया है।

बरामद गांजे की कीमत 5 लाख रुपये से अधिक

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस इस पूरे मामले में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ेंः कटघोरा: मस्जिद में नमाज के दौरान बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, बाइक के शॉक-अप पाइप से ताबड़तोड़ वार