होली के मौके पर बुधवार रात जबलपुर के छोटी ओमती इला

होली से पहले जबलपुर में दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव और फायरिंग में एक घायल

Clash Between Two Groups in Jabalpur, One Injured

जबलपुर। होली के मौके पर बुधवार रात जबलपुर के छोटी ओमती इलाके में दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना के दौरान फायरिंग की भी सूचना सामने आई है। झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवाद हुआ हिंसक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। दोनों ओर से पत्थर फेंके गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने के लिए उपद्रवियों को खदेड़ा।

अतिरिक्त बल तैनात, गश्त बढ़ाई

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। क्षेत्र में अतिरिक्त बल लगाकर गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

स्थिति नियंत्रण में, मामले की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात रखा गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cactus-garden-with-80-species-developed-in-6th-battalion-campus/147292

जबलपुर में 18 हजार वर्गफीट का भव्य कैक्टस गार्डन तैयार, बंजर जमीन बनी हरियाली का केंद्र