पैदल जा रही छात्रा को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर छात्र की मौत, बाइक सवार मौके से हुआ फरार
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। पैदल जा रही 12वीं की छात्रा को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई बाइक सवार वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
स्योहारा के फौवारा चौक पर हादसा
दरअसल आपको बता दे बिजनौर जनपद के थाना स्योहारा क्षेत्र के फौवारा चौक पर 12वीं क्लास की छात्रा भावना पुत्री अनिल कुमार पैदल जा रही थी इसी दौरान बाइक सवार ने छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवार घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है।
ट्यूशन से घर लौट रही थी छात्रा
बताया जा रहा है कि छात्रा भावना पित्तथापुर की निवासी है और ट्यूशन पढ़कर अपने घर वापस जा रही थी इसी दौरान बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहरा मच गया है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने छात्रा भावना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्प ताल बिजनौर भिजवा दिया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार ने छात्रा भावना को जोरदार टक्कर मारी है जिससे छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सीसीटीवी फुटेज से फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी स्योहारा का कहना है कि थाना क्षेत्र के फौवारा चौक से एक बाइक सवार द्वारा एक छात्रा को टक्कर मारने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें छात्रा भावना पुत्री अनिल कुमार की मौत हो गई है और बाइक सवार घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है जिसकी सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार की तलाश की जा रही है छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी पढे़ं: सुल्तानपुर में गन्ने के खेत में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, चार दिन से था लापता