जौनपुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में सातवीं कक्

स्कूल की चारदीवारी के भीतर सातवीं की छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप

थाना सिंगरा मऊ

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जौनपुर में स्कूल की चारदीवारी के भीतर ऐसा आरोप सामने आया है, जिसने शिक्षा के मंदिर पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं, कक्षा में पढ़ रही सातवीं की छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। शिकायत पुलिस तक पहुंची तो आरोपी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया, और अब आरोपी शिक्षक पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का मामला

मामला सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। आरोप है कि विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ने वाली दलित छात्रा के साथ आरोपी अध्यापक विकास यादव ने क्लासरूम के अंदर अश्लील हरकत की। घटना के बाद छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

छात्रा के पिता ने दी तहरीर

छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक विकास यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दिए जाने की बात सामने आ रही है।

प्रधानाध्यापक ने आरोपी अध्यापक का किया बचाव

वहीं, इस पूरे मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने आरोपी अध्यापक का बचाव किया है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि उनके अध्यापक पर लगाया गया आरोप झूठा है। ऐसे में छात्रा के आरोप और प्रधानाध्यापक के दावे के बीच अब पुलिस जांच पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

फिलहाल आरोपी अध्यापक फरार

फिलहाल आरोपी अध्यापक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। लेकिन पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों ने मीडिया के कैमरे सामने दूरी बनाए हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: डब्ल्यूएसपी विश्व चैंपियनशिप: भारतीय पैरा-शूटर मिली शाह और राकेश निदागुंडी ने जीते स्वर्ण और रजत पदक