फर्जी वोटरों के नाम कटने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चिंतित होने का आरोप
कोलकाता। भाजपा नेता और पर्व सांसद दिलीप घोष ने कहा कि फर्जी वोटरों के नाम कटने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में हारने की चिंता होने लगी है। उनके और उनकी पार्टी टीएमसी की ओर से बीएलओ को धमकाने और आतंकित करने के बावजूद फर्जी वोटरों के नाम कटे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा चुनाव क्षेत्र भवानी पुर में बड़ी संख्या में फर्जी वोटरों के नाम कटे हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों से अपने अनुसार काम कराना चाहती थीं सीएम: दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शुरू से ही एसआइआर के बारे में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके चलते राज्य में काफी संख्या में वोटर अस्वस्थ हुए। वोटरों ने आत्महत्या भी की। भाजपा नेता ने टीएमसी पर बीएलओ को भी धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि बीएलओ की आत्महत्या की घटनाओं के लिए वह जिम्मेदार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रशासनिक अधिकारियो पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों को अपने अनुसार काम कराना चाहती थीं जिससे फर्जी वोटरों का नाम नहीं कट सके। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बड़ी संख्या में फर्जी वोटरों का नाम काटा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/election-commission-relents-after-blo-protests-withdraws-task-of-voters/101162