सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि

सीएम और केंद्रीय मंत्री ने किया ICARDA सुविधाओं का उद्घाटन, पल्सेस मिशन पोर्टल लॉन्च

सीएम और केंद्रीय मंत्री ने किया ICARDA सुविधाओं का उद्घाटन, पल्सेस मिशन पोर्टल लॉन्च

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के अमलाहा में ICARDA के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण केंद्र और उन्नत प्लांट टिशू कल्चर प्रयोगशाला का औपचारिक उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन पोर्टल (National Pulses Mission Portal) को भी लॉन्च किया। इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, और अधिकारियों ने भाग लिया। 

ICARDA सुविधा किसानों के लिए खोलेगी नया मार्ग

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह नई ICARDA सुविधा किसानों के लिए वैज्ञानिक खेती, उन्नत तकनीक और वैश्विक कृषि अनुभव तक पहुंच का नया मार्ग खोलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल उत्पादक और उपभोक्ता देश है और मध्य प्रदेश देश में दलहन उत्पादन में पहले स्थान पर है, जिससे राज्य के किसानों को मिशन का अधिकतम लाभ मिलेगा। 

दाल में मप्र को आत्मनिर्भर बनाएंगे - चौहान

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि भारत को दालों में आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है और राज्य में दलहन उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसानों को उन्नत बीज, बेहतर प्रोत्साहन और समर्थन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने फसल चक्रण अपनाने और विभिन्न दाल फसलों जैसे चना, मसूर, उड़द आदि के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, दूसरे राज्यों के कृषि मंत्री और कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/weavers-to-get-1500-daily-under-bjp-govt-giriraj/132617