भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं को शासन व्यवस्था

सीएम यंग इंटर्न गवर्नेंस प्रोग्राम को दी गई मंजूरी, देश के 4865 युवाओं का चयन

सीएम ने यंग इंटर्न गवर्नेंस प्रोग्राम को दी मंजूरी, देश के 4865 युवाओं का चयन

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं को शासन व्यवस्था से जोड़ने के लिए सीएम यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के 4,865 युवाओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में योजना को मिली मंजूरी

मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जोड़ना और उन्हें शासन के कामकाज का व्यावहारिक अनुभव देना है।

तीन साल में खर्च होंगे 190 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व में शुरू किए जा रहे इस कार्यक्रम पर अगले तीन वर्षों में लगभग 190 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चयनित युवा विभिन्न विभागों और योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे तथा प्रशासन को जमीनी स्तर की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

कई अन्य विकास परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी

कैबिनेट बैठक में इस योजना के साथ-साथ कई अन्य विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। बैठक में कुल मिलाकर करीब 33 हजार 240 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

युव समझेंगे शासन और नीति निर्माण की प्रक्रिया

सरकार का मानना है कि इस पहल से युवाओं को शासन और नीति निर्माण की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलेगा, वहीं प्रशासन को भी युवाओं के नए विचार और सुझाव मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101