मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुड़ा में टीएमसी की

ममता बनर्जी ने अमित शाह पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, मांगा इस्तीफा

CM Mamata Banerjee accuses Amit Shah of corruption, demands resignation

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुड़ा में टीएमसी की ओर से आयोजित सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर 'दुर्नीतिग्रस्त' होने का आरोप लगाते हुए उनसे गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की और उनके पुत्र पर सवाल खड़ा किया कि उनके पास इतना धन कहां से आया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना आलोचना करते हुए उन पर चुनाव आयोग के मार्फत वोटर लिस्ट से डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा वैध वोटरो का नाम काट कर आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल पर कब्जा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी कोई भी चाल नहीं कामयाब नहीं होगी।

केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल को आर्थिक मदद नहीं देने का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोंदी को दुर्योधन, केंद्रीय गृह मंत्री को दुशासन और मुख्य चुनाव आयोग को वैनिश कुमार की संज्ञा देते हुए विभिन्न मुद्दों पर उनकी कटु आलोचना की। उन्होंने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल से लगातार अन्याय करने, आर्थिक मदद नहीं देने, हकमारी करने का आरोप लगाया।

अमित शाह पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों में मंत्री अपराध और भ्रष्टाचार करते हुए भी बच जाते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उन मामलों का जिक्र किया जिससे उन्हें काफी अदालती परेशानी हुई थी और वे कैसे-कैसे बचे थे। बचाव के लिए कैसे सत्ता का दुरुपयोग हुआ था। उन्होंने सवाल किया कि उनके पुत्र के पास कहां से और कैसे इतना धन आया।

राज्य सरकार के सहयोग के बिना केंद्र सरकार का चलना मुश्किल

उन्होने केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर केंद्र में सत्ता में आने के बाद तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और सवालिया लहजे में कहा कि केंद्रीय बल और एजेंसी किसके हाथ में है। घुसपैठ रोकने की जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को दी गई जमीनों के बारे में जिक्र किया और कहा कि राज्य सरकार के सहयोग के बिना केंद्र सरकार का चलना मुश्किल है। उन्होंने केंद्र सरकार पर बदमाशी करने का आरोप लगाया।

बांग्लाभाषियों को बांग्लादेशी बता कर सताया जा रहा है: ममता बनर्जी

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला बोलने वाले बांग्लाभाषियों को बांग्लादेशी बता कर सताया जा रहा है। उन पर हमले हो रहे हैं। ओडिशा में एक बांग्लाभाषी की हत्या कर दी गई। मुझे (ममता बनर्जी) बांग्लादेशी कहा जाने लगा है। उन्होंने एसआइआर का जिक्र किया और कहा कि बांग्लादेशी के नाम पर इस राज्य के वैध वोटरों को वोटर लिस्ट से नाम काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटरों की सुनवाई के दौरान बीएलए को रखा नहीं जा रहा है। चुनाव आयोग लिख कर दें कि वह बीएलए को नहीं रखेगा। वे इसके खिलाफ अदालत जाएगी। वह जो चाहेगा वह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिन वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है, वे यहां के नागरिक हैं। उन्हें इन वोटरों को वोटर होने का फार्म भरने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/bangladesh-summons-high-commissioner-riaz-hamidullah-to-dhaka/103074

बांग्लादेश ने उच्चायुक्त को ढाका तलब किया, दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव पर होगा विचार-विमर्श