कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन विचाराधीन व

CM ममता बनर्जी ने विचाराधीन वोटरों को मदद करने का दिया भरोसा

CM ममता बनर्जी ने विचाराधीन वोटरों को मदद करने का दिया भरोसा

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन विचाराधीन वोटरों को कानूनी मदद देने का भरोसा दिया है, जिन विचाराधीन वोटरों को सप्लीमेंटरी लिस्ट में अयोग्य करार कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हर जिलों के टीएमसी नेताओं-कार्यकर्ताओं को कहा है कि अयोग्य करार कर दिए जाने वाले विचाराधीन वोटरों से संपर्क करें और अपीलेट ट्रिब्यूनल में ले जाने के लिए उनकी मदद करें। अयोग्य विचाराधीन वोटरों के लिए उन तमाम जरूरी कागजातों का प्रबंध करने में उनकी मदद करें जिससे उन्हें  न्याय मिल सके। गौरतलब है कि करीब 60 लाख विचाराधीन वोटरों में 20 से 25 लाख विचाराधीन वोटरों को अयोग्य करारा किए जाने का अंदेशा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/gas-companies-promoting-png-connections/149731