बीजेपी पर CM ममता बनर्जी का हमला, कहा - भाजपा बंगाल और बांग्ला विरोधी
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा टीएमसी के चुनावी सभाओं में कहा कि केंद्रीय बल को भाजपा के पक्ष में काम करने के लिए लगा दिया गया है। टीएमसी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को टारगेट बनाया जा रहा है। फर्जी वोट के लिए भाजपा शासित राज्यों से लोग लाए जा रहे हैं। उनके (ममता बनर्जी) अधिकार छिन लिए गए हैं, लेकिन भाजपा का बंगाल पर कब्जा करन का सपना पूरा नहीं होगा। बंगाल पर उसका कब्जा नहीं हो पाएगा। बंगाल में फिर टीएमसी की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया और उत्तर चौबीस परगना के जगदल में टीएमसी की चुनावी सभा में हिस्सा लिया और भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने हल्दिया में कहा कि भाजपा के एक नेता यहां के औद्योगिक संस्थानों, बिचौलियों, ठेकेदारों से वसूली करते हैं और उसे अपनी पार्टी के केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं के पास पहुंचाते है। बंगाल भाजपा के इसी तरह के नेताओं की बातों पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री-नेता अमल भी करते है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओ पर झूठ बोलने और लूटने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने केंद्रीय बल और केंद्रीय एजेंसियों के जरिए आंतक का माहौल बना रही है। वोटरों को भयभीत कर रही है। केंद्रीय बल भाजपा के पक्ष में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भी वही कर रहा है, जो भाजपा चाहती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर बंगाल के हिस्से का बकाया दो लाख करोड़ रुपए का भुगतान नहीं कर रही है। वह बंगाल का विकास नहीं चाहती, लेकिन टीएमसी की सरकार ने अपने बलबूते पर इस राज्य का विकास किया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जगदल में टीएमसी की चुनावी सभा में कहा कि भाजपा बंगाल और बांग्ला विरोधी है। बंगाल के लोगों को बांग्ला बोलते ही बांग्लादेशी घुसपैठी बता देती है। भाजपा शासित राज्यों में बांग्लाभाषियों पर हमले किए जाते हैं। बंगाल में बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों के लोग रहते हैं और वे प्रेम-सदभाव से है। भाजपा शासित राज्यों में जिस तरह भेदभाव होता है, बंगाल में वैसा नहीं होता।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार की ओर से किए गए कल्याण और विकास के कार्यों को एक-एक कर गिनाया और कहा कि लोगों को भाजपा के वादों पर यकीन करने से मना किया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि भाजपा की ओर से हर साल दो करोड़ युवकों को नौकरी देने, लोगों के बैंक खाते में 15 लाख रुपए देने, काला धन लाने के वादे का क्या हुआ।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-plans-korea-enclave-to-boost-investment/176106