भाजपा पर सीएम ममता बनर्जी का हमला, कहा - 'भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी...'
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी की चुनावी सभाओं में कहा कि बंगाल विरोधी भाजपा इस राज्य पर अलोकतांत्रिक तरीके से कब्जा करना चाहती है। वह चुनाव आयोग को अपने इशारे पर काम कराकर और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर टीएमसी के खिलाफ वोट के दिन बड़ी साजिश करने वाली है। उसका सपना पूरा नहीं होगा। इस बार भी टीएमसी की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर चौबीस परगना जिले में आमडांगा में टीएमसी की चुनावी सभा में कहा कि महिला आरक्षण बिल को पारित कराने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो चाहते थे, वे पराजित हो गए। उनकी सरकार अल्पमत की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण बिल की आड़ में डिलिमिटेशन बिल पारित कराना चाहते थे। राज्यों का टुकड़ा-टुकड़ा करना चाहते थे। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है।
बंगाल और बांग्ला विरोधी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर व्यंग्य किया कि भाजपा राज्यों में बंग्ला बोलने पर बांग्लादेशी घुसपैठी बताकर सताया जाता है, चुनाव प्रचार में सोनार बांग्ला बनाने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हो कर भी भाजपा नेता उल्टा लटकाने और सीधा करने, देख लेने की बात कर धमकाते है।
भाजपा नेता भय और आतंक फैला रहे हैं। भाजपा का यह अमानवीय चेहरा है। उन्होंने कहा की टीएमसी के नेताओं-कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार करने और वोट के दिन बाहरी लोगों से वोट कराने और धांधली कराने की साजिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाहरी लोगों पर नजर रखें और भाजपा की किसी भी साजिश को नाकामयाब कर दें। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा किए गए तमाम कल्य़ाणकारी और विकास के कर्यों को एक-एक कर गिनाया और कहा कि वे महिलाओं को लक्खी भंडार की राशि आजीवन मिलेगी।
जिन युवकों ने युवा साथी के तहत हर महीने डेढ़ हजार रुपए मिल रहे है, उन युवकों को नौकरी मिलेगी। उन्होंने गरीबों को पकका मकान, जल-बिजली जैसी जरूरी सुविधाएं देने के विश्वास दिलाया और कहा कि उन्होंने अब तक जो-जो वादा किए, उन्हें पूरा किया और जो वादा कर रही हैं, उन्हें भी पूरा करेगी। उन्होंने लोगों से भाजपा के वादों पर भरोसा नहीं करने और ना ही उसके भ्रम में पड़ने को कहा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-top-leaders-pay-tribute-on-pahalgam-attack-anniversary/176408