कोलकाता। मुख्यमत्री ममता बनर्जी ने मालदा जिले के म

सीएम ममता बनर्जी ने इवीएम और वोट गणना में व्यापक गड़बड़ी करने की आशंका जताई

सीएम ममता बनर्जी ने इवीएम और वोट गणना में व्यापक गड़बड़ी करने की आशंका जताई

कोलकाता। मुख्यमत्री ममता बनर्जी ने मालदा जिले के मानिकचक और मालती में चुनावी सभा में भाजपा को “वोटरकटवा” और “लोकतंत्र हत्यारिन” बताते हुए वोट के दिन इवीएम में भारी गड़बड़ी और लोडशेंडिंग कर बड़े पैमाने पर वोटों में हेराफेरी होने की आशंका जताई और कहा कि लोगों को इससे सावधान रहना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार इवीएम तैयार करती है। पश्चिम बंगाल में वोट ऐसे इवीएम से कराए जा सकते हैं जिससे वोटों में आसानी से गड़बड़ी की जा सके। बूथ में जैसे ही इवीएम में थोड़ी सी गड़बड़ी हो तो उसे हटवा कर दूसरे ठीकठाक इवीएम में वोट दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट होने के बाद इवीएंम रखने की जगह या वोट गिनती के दौरान लोडशेडिंग कराई जा सकती है। उन्होंने लोगों को चौकस रहने और पहरेदारी करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा बंगाल पर किसी भ तरह कब्जा करना चाहती है और वह कोई भी धांधली सकती है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस राज्य में एसआईआर के नाम पर बड़े पैमाने पर वैध वोटरों का नाम काटे गए है। जिनके नाम काटे गए हें वे उनके लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने जिन विचाराधीन वोटरों के नाम काटे गए हें, उन्हें अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील करना चाहिए। वे ऐसे वोटरों को आर्थिक और कनूनी मुहैया कराएंगी। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस की भी खिंचाई की और कहा कि पश्चिम बंगाल में वह भाजपा की मददगार है। उन्होंने अपने पिछले दिनों को याद दिलाई और कहा कि उन्हें कांग्रेस से निकाला गया। तब उन्होंने टीएमसी की स्थापना की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमायूं कबीर की पार्टी आम जनता युन्नयन पार्टी और असरुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की आलोचना की और उन्हें भी भाजपा की दलाल बताया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-lpg-carrier-safely-crosses-hormuz-ministry-denies-oil-payment-issues/154451