कोलकाता। टीएमसी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ममता

विधानसभा चुनाव के बाद हुए हमलों पर ममता बनर्जी ने टीम भेजने और उनकी रिपोर्ट तैयार कराने का लिया निर्णय

विधानसभा चुनाव के बाद हुए हमलों पर ममता बनर्जी ने टीम भेजने और रिपोर्ट तैयार कराने का लिया निर्णय

कोलकाता। टीएमसी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद विभिन्न जिलों में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हो रहे हमले, आतंक से घर छोड़ पलायन करने, पार्टी के कार्यालयों में तोड़फोड़, जलाने और हिंसा की घटनाओं के बारे में तथ्यों की जानकारी के लिए टीम भेजने और उनकी रिपोर्ट तैयार कराने का निर्णय लिया। पार्टी के मौजूदा विधायकों और पराजित उम्मीदवारों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया। 

टीएमसी सूत्रों के अनुसार, सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं को कहा कि किसी नेता को कोई शिकायत हो तो वह पार्टी की बैठकों में उसका जिक्र करें। उनकी शिकायतों पर चर्चा होगी और उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने पार्टी नेताओं को बाहर पार्टी की आलोचना या अपने नेताओं की शिकवा-शिकायत बाहर कहीं भी न करें। कोई नेता पार्टी या पार्टी के किसी नेता की बाहर कहीं भी आलोचना करता है तो इसे पार्टी की छवि खराब करना, पार्टी को कमजोर करना और पार्टी विरोधी कार्य माना जाएगा। 

टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के नेताओं के बीच एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी को गंभीरता से लिया है। इससे भाजपा को फायदा उठाने का मौका मिल रहा है। टीएमसी के कार्यकर्ताओं-नेताओ के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं को भाजपा के नेता-मंत्री टीएमसी की खेमेबाजी का नतीजा बता कर कुप्रचार कर रहे हैं। भाजपा के कुप्रचार को बंद करने की रणनीति के तहत ही ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं को सतर्क किया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/pm-modi-says-india-stands-shoulder-to-shoulder-with-the-uae-in-every-situation/204931