West bengal : कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुन

केंद्र सरकार और EC के विरोध में सीएम ममता बनर्जी की महारैली, अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में TMC की बैठक

केंद्र सरकार और EC के विरोध में सीएम ममता बनर्जी की महारैली, अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में TMC की बैठक

West bengal : कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग से एसआइआर अपनी मांगें मनवाने के लिए 25 नवंबर को महारैली करेंगी। उनकी यह रैली कोलकाता के बगल के जिले उत्तर चौबीस परगना के बनगांब में करेंगी। कोलकाता को 4 नवंबर की महारैली के बाद यह उनकी दूसरी महारैली होगी। उन्होने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर  एसआइआर को फिलहाल स्थगित करने की मांग की है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 25 नवंबर को होने वाली महारैली के पहले उनके भतीजे व टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी एक दिन पहले 24 नवंबर को पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ राज्यस्तरीय वरजुअल बैठक करेंगे। उनकी इस बैठक के पीछे आगामी चुनाव में की जाने वाली तैयारी और ममता बनर्जी की स्थिति को मजबूत करने का मकसद है। 

ममता बनर्जी पहले बनगांव के त्रिकोण पार्क में सबसे पहले सभा करेगी और उसके बाद वहां से चांदपांड़ा-ठाकुरबाड़ी तक करीब तीन किलोमीटर महारैली करेगी। बनगांव के तहत ही चांदपाड़ा-ठाकुरबाड़ी है। यह मतुया समुदाय बहुल इलाका है। मतुया समुदाय दलित समुदाय है और देश बंटवारा के वक्त से लेकर कुछ साल पहले तक यह समुदाय बांग्लादेश से पलायन कर आता रहा है।

उनके नेतृत्व में अनशन कर्यक्रम चल रहा है

इनमें से कुछ यहां के नागरिक हो गए हैं और कुछ नागरिक नहीं हो पाए हैं। SIR की वजह से वे सांसत में पड़ गए हैं। वोटर लिस्ट में नाम रखने और यहां का नागरिक की मान्यता देने की मांग को लेकर 5 नवंबर से इस समुदाय के अधिकतर लोग सामूहिक अनशन कर रहे हैं।

टीएमसी समुदाय की ममता बाला ठाकुर टीएमसी की राज्यसभा की सांसद है। उनके नेतृत्व में अनशन कर्यक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतुया समुंदाय की  समस्याओं को एक अहम मुद्दा बनाया है। उन्होंने अपनी पिछली महारैली में इस समुदाय के हित की बात की थी और उनकी मांगों को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के विरोध में मुद्दा बनाया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/samrat-choudhary-has-been-given-home-department/98397