West bengal : सिलीगुड़ी में सीएम ममता बनर्जी ने शु

भाजपा शासित राज्यों में बंगाली बोलने वाले प्रवासी मजदूरों को किया जा रहा प्रताड़ित : CM ममता बनर्जी

भाजपा शासित राज्यों में बंगाली बोलने वाले प्रवासी मजदूरों को किया जा रहा प्रताड़ित : CM ममता बनर्जी

West bengal : सिलीगुड़ी में सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को महाकाल मंदिर का शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने संबोधन में कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली बोलने वाले प्रवासी मजदूरों को प्रताड़ित किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में प्रवासी मजदूर बिना किसी परेशानी के शांति से रह रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि दूसरी जगहों पर बंगाली बोलने वाले मजदूरों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? उन्हें असम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली या बिहार में पीटा जाता है. लोगों को पीटना धर्म नहीं है. जीवन देना धर्म है. जीवन का मतलब है, जब तक हम जीवित रहें, अच्छे और नेक काम करें, जैसा कि गांधीजी ने कहा था, 'ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान.

'यह परिसर भगवान शिव के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक होगा'

सीएम ममता बनर्जी ने मंदिर पर बात करते हुए कहा कि हमने जमीन सौंप दी है और परिसर के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है. यह परिसर दुनियाभर में भगवान शिव के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक होगा. जमीन पर भराव और समतल करने का काम तुरंत शुरू किया जाएगा. इस परिसर में प्रतिदिन एक लाख तीर्थयात्रियों को संभालने की क्षमता होगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-alliance-leads-in-23-out-of-29-municipal-corporations/105155